हाईटेंशन तार से सटा कोयला लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा
छपरा, मार्च 26 -- 1 - जलालपुर के पोझिया गांव में गुरुवार को बिजली के तार में फंसा ट्रक व तार हटाता मजदूर। कोपा। कोपा थाना क्षेत्र के पोझिया गांव में बुधवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक ईंट भट्ठे के लिए कोयला लेकर जा रहा ट्रक गांव से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क के ऊपर झूल रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में ट्रक आ गया। तार के ट्रक से सटते ही तेज चिंगारी और चरमराहट की आवाज होने लगी। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 से ही उक्त हाईटेंशन तार सड़क पर झूल रहा है। इस संबंध में जलालपुर के जेई चंदन कुमार को कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। किशोरी से दुर्व्यवह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.