रायबरेली, मार्च 15 -- ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के के गांव गंग श्री में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। गांव के रहने वाले बंशीलाल बिजली के केबल के साथ लगे लोहे के सपोर्टिंग तार में प्रवाहित हो रहे हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित बंशीलाल ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी कुछ समय पहले मीटर उखाड़ कर ले गए थे, लेकिन उन्होंने कनेक्शन केबल में लगा लोहे का सपोर्ट तार वहीं छोड़ दिया था। रविवार को जब वह रास्ते में लटक रहे इस तार को हटाने का प्रयास कर रहा था। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इस घटना में उनके दोनों हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। पीड़ित और ग्रामीणों ने बिजली विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.