गाजीपुर, मार्च 25 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम में बुधवार की दोपहर हाईटेंशन तार के जंफर से निकली चिंगारी की वजह से गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते करीब 50 बिघा गेहूं की फसल को आगोश में ले लिया। सूचना पर जबतक फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक लोगों ने निजी संशाधन से आग पर काबू पाया। आग बुझने तक दर्जनों किसानों की फसल जलकर राख हो गई। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किय। प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार विद्युत उपकेंद्र महड़ौर से गुजरने वाला तार काफी जर्जर अवस्था में हो चुका है। जिसके वजह से जंफर के तार से निकली चिंगारी से खड़ी फसल में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.