गाजीपुर, मार्च 26 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हथौड़ा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया। गांव में लगे जर्जर बिजली के तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। नक्षत्र यादव, श्री यादव, नक्कू यादव की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन काफी समय से जर्जर है और कई जगह खंभे भी टेढ़े होकर लटक रहे हैं। गुरुवार को अचानक तारों से निकली चिंगारी पास के खेत में गिर गई, जिससे खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीन किसानों की करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों को बदलने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार...