मऊ, अप्रैल 2 -- पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के लाड़नपुर गांव में हाईटेंशन बिजली तार में शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के खेतों तक फैलने लगी। आग लगने के बाद दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाया। लेकिन तब तक किसान राजनाथ, रामप्रवेश हरिकेश और राजकुमार यादव की करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...