देवरिया, फरवरी 25 -- महदहां(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बरठा- सलेमपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह विराजभार गाव के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ट्रक में आग लग गई। वहीं चालक की करंट से झुलस कर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्युत आपूर्ति ठप कराया और चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी होने के बाद सलेमपुर सीओ मनोज कुमार ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के धनौती ढाला के कोटिया टोला निवासी रामप्रताप कुशवाहा(55) पुत्र स्व. हरदेव का एक ट्रक है। रामप्रताप ट्रक से गल्ला ढोने का कार्य करते थे, बुधवार की सुबह वे क्षेत्र के विराजभार गांव के पास गल्ला लादने जा रहे थे। विराजभार गांव के पास वे सड़क किनारे ट्रक एक हाईटेंशन तार के नीचे खड़ा कर लघुशं...