हाईटेंशन तार टूटा, स्टील एक्सप्रेस चंदरेखा ओवरब्रिज पर दो घंटे तक रुकी रही
घाटशिला, जुलाई 20 -- रविवार की सुबह चंद्ररेखा ओवरब्रिज के पास हाईटेंशन तार टूटकर ट्रेन पर गिर गया। इससे टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस को करीब 2 घंटे तक स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर ही को रोकना पड़ा। गनीमत रही इस दौरान किसी प्रकार की कोई घटना नहीं घटी। प्रत्यक्षदर्शी यात्री के अनुसार सुबह करीब 6.45 बजे स्टील एक्सप्रेस चंद्ररेखा ओवरब्रिज पर पहुंची थी। इसी दौरान हाईटेंशन तार टूटकर ट्रेन पर गिर गया। उसके बाद चिंगारी उठी, हल्का धुआं भी हुआ। पावर सप्लाई बाधित होने से ट्रेन वहीं रुक गई। सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ से टीआरडी टीम पहुंची। टीम ने तार की मरम्मत की। इसके बाद बिजली सप्लाई हुई और 8.45 बजे ट्रेन घाटशिला की ओर रवाना हुई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: हाईटेंशन तार टूटा, स्टील एक्सप्रेस चंदरेखा ओवरब्रिज पर दो घंटे तक रुकी रही, हादसा टला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.