फतेहपुर, जून 4 -- फतेहपुर। बिंदकी रोड चौडगरा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जुनेजा एग्रो फार्म को जाने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन का एक तार अचानक टूटकर साई गांव के पास मुख्य सड़क पर गिर गया। तार के जमीन पर गिरते ही तेज धमाके के साथ भीषण स्पार्किंग शुरू हो गई और देखते ही देखते मौके पर आग लग गई। करंट का प्रवाह इतना जोरदार था कि जिस जगह तार गिरा, वहां की पक्की सड़क तक फट गई। देर रात की घटना होने के कारण गनीमत यह रही कि उस समय सड़क और उसके आसपास कोई राहगीर या ग्रामीण मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ी जनहानि हो सकती थी। बिजली तार टूटने और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत घटना की जानकारी बिजली उपकेन्...