मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद भनवाडा में किसान की हाईटेंशन की लाइन टूटने से करीब 16 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। फसल जलने में बिजली विभाग के अधिकारियों की बडी लापरवाही है। ढीले व जर्जर तारों की कई बार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हो पाया। गांव हुसैनाबाद भनवाडा निवासी किसान इसरार प्रधान के खेतों के उपर से हाईटेंशन बिजली की लाइन के तार लगे हैं। बुधवार को बिजली के तारों में अचानक हुए फाल्ट से उठी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए घंटों मशक्कत की लेकिन तब तक करीब 16 बीघा फसल जलकर राख हो गई थी। आग से जली फसल की कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.