बस्ती, अप्रैल 7 -- विक्रमजोत (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र के इमिलिया गांव में मंगलवार की सुबह करीब दस बजे दो रिहायशी छप्परों में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इन घरों के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार अचानक शार्ट-सर्किट होने से टूट गया और रिहायशी छप्पर पर जा गिरा। आग तीन रिहायशी छप्परों को आगोश में लेने के साथ ही गेहूं की फसल तक जा पहुंची। घरों में रखे गृहस्थी के सारे सामान के साथ ही एक बीघा गेहूं की फसल आग की भेट चढ़ गई। विद्युत आपूर्ति को ठप कराने के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि इमिलिया निवासी जगराम गौतम, सुरेश और महेश सगे भाई हैं। इनके रिहायशी छप्पर के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार मंगलवार केा टूट कर गिर गया, जिससे इनके घरों में भीषण आग लग गई। आग में इनके घरों में रखा गृहस्थी का सार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.