मऊ, मई 2 -- नदवासराय (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के ग्राम सहुआरी में शनिवार की सुबह लगभग छह बजे हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से तीन घरों में आग लग गई। 15 से अधिक घरों के लाखों के इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर राख हो गए। एक दुधारूभैंस की झुलसकर मर गई । सूचना मिलते ही बिजली विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति ढाई बजे तक ठप रही। बिजली कर्मचारियों की मदद से तार जोड़ने के बाद ढाई बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु किया गया। उधर बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों में काफी आक्रोश है。 यह भी पढ़ें- सहुवारी में हाईटेंशन तार टूटने से भैंस की मौत, लाखों का सामान जलाघटना का विवरण स्थानीय तहसील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.