हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से लाखों का सामान खाक
मऊ, मई 6 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के थाना निजामुद्दीनपुरा मोहल्ले में बुधवार की शाम आठ बजे तेज हवा के कारण हाईटेंशन तार वीरेन्द्र राम समेत तीन घरों के ऊपर गिर गया। इससे घर में रखे पांच लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। साथ ही साथ लोगों के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़ित वीरेन्द्र राम ने बताया कि कुछ दिनों बाद उनके घर में शादी का आयोजन था। शादी को देखते हुए वह लाखों रुपये का सामान खरीदकर रखे थे, लेकिन हाईटेंशन तार गिरने के कारण पंखा, टीवी, फ्रीज, कूलर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से लाखों का सामान खाक यह भी पढ़ें- आंधी- बारिश ने बिगाड़ा शादी का रंग, उखड़े पंडाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.