बिजनौर, मई 28 -- अफजलगढ़। हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से स्कूटी में आग लग गई। राहगीरों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। गुरुवार को जसपुर तिराहे पर किसी शख्स की स्कूटी खड़ी थी। इस दौरान अचानक हाईटेंशन बिजली का तार स्कूटी के ऊपर गिर गया। जिससे स्कूटी में आग लग गई स्कूटी में धुंआ उठता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों ने भारी मशक्कत करके बामुश्किल आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...