लखनऊ, अप्रैल 27 -- सरोजनीनगर,(लखनऊ) संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में सोमवार सुबह एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सबकी सांसें रोक दीं। हाईटेंशन लाइन के नीचे लटके तारों की चपेट में एक ट्रक आ गया। 11000 वोल्ट की लाइन का करंट पूरे ट्रक में दौड़ गया। पहियों से धुआं उठने लगा। चालक ट्रक के अंदर फंसा रहा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई और एक बड़ी जान बचा ली। एटा जिले के निवासी ट्रक चालक नरेंद्र कुमार हरियाणा के झज्जर से क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंपनी के कूलर लादकर बीबीपुर स्थित वीआरपी टेलीमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- व्यस्त मार्ग पर सात फीट नीचे लटका बिजली का तार बीबीपुर गांव के रास्ते में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे लटक रहे थे। ट्रक की ऊंचाई...