हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से घायल
आदित्यपुर, मई 30 -- आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित पम्मी कांटा के समीप शनिवार आज सुबह करीब साढ़े छह बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। धर्मकांटा पर वजन कराने जा रहा एक बड़ा लॉजिस्टिक कंटेनर हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर धर्मकांटा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान वाहन का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही तेज चिंगारी निकली और कंटेनर आग की लपटों में घिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। समाचार लिखे जाने तक अग्निशमन विभाग एवं पुलिस को सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.