चंदौली, दिसम्बर 24 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बरठी गांव में मंगलवार को सुबह दस बजे 11 हजार तार टूटने से घर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग से सोफा, टीवी, अलमारी में आग लग गयी थी। जिसकी चपेट में आने से साड़ी और आभूषण सहित अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। जब आगजनी की घटना हुई उस दौरान परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। पड़ोसियों ने सूचना दिया मौके पर आकर संविदाकर्मियों ने बिजली के तार को काट कर हटाया। जानकारी के बिजली विभाग के जेई ने भी जांच पड़ताल कर रिर्पोट लगाने का आश्वासन दिया। बरठी गांव की मालती देवी सोमवार को किसी काम से सकलडीहा अपने रिश्तेदार के घर गयी थी। घर पर उनका नाती सुभरत कुमार था। मंगलवार को सुबह वह भी किसी काम से गांव में गया हुआ था। उसी दौरान 11 हजार वोल्ट तार टूट कर घर में लगे केबिल के उपर लटक गया। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.