फरीदाबाद, मई 28 -- फरीदाबाद। तिलपत के छज्जन नगर में 11 हजार वोल्ट की लाइन (हाईटेंशन तार) से करंट लगने पर एक युवक और उसकी दादी सास की मौत हो गई। यह हादसा रविवार का है। सोमवार को उपचार के दौरान दिल्ली स्थित अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, छज्जन नगर निवासी रामबीरी 25 मई की दोपहर को घर की छत पर साफ-सफाई कर रहीं थीं। इसी दौरान लोहे का पाइप वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया था। करंट लगते ही उनकी चीख निकल गई थी। इस पर उनकी पोती का पति संजू उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। उन्हें बचाने के चक्कर में उसे भी करंट लग गया। इससे वे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। वहां आस-पास मौजूद परिवार के लोग दोनों को उपचार के लिए बीके अस्पताल के लिए लेकर भागे। गंभीर रूप से झुलसने के कारण डॉक्टर ने दोनों को यहां से दिल्ली के लिए रैफर कर दिया। उन्हें दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.