सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बभनी गांव में शनिवार देर शाम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। उसे बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज चल रहा है।नेपाल के गुलरी गांव निवासी किसलावती चौधरी (55) पत्नी चौधरी बभनी गांव में अपने भाई फागू चौधरी के घर आई हुई थी। शनिवार शाम वह छत पर गेहूं को इक्कठा करने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान घर की छत के ऊपर से गुजरी 11 हज़ार वोल्टेज की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे उपचार के लिए सीएचसी बर्डपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिल...