हाईटेंशन तार की चपेट में आने छात्र की मौत
वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी। महामनापुरी कॉलोनी (चितईपुर) निवासी 25 वर्षीय छात्र सर्वेश मिश्रा की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बुधवार दोपहर मौत हो गई। छात्र आईआईटी बीएचयू में इंटर्नशिप कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के पिता गंगाराम मिश्रा को सूचना दी। वहीं, बिजली विभाग घटना को लगातार छिपाता रहा। इलाके में करौंदी उपकेंद्र से बिजली सप्लाई होती है। पुलिस ने बताया कि छात्र घर के बगल में रहने वाले दोस्त देवब्रत तिवारी के कमरे पर गया था। लौटते समय कमरे के बगल से जा रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे सर्वेश को उसके मित्र देवब्रत इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देवव्रत ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सर्वेश का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.