सोनभद्र, अप्रैल 29 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित लिलासी मोड़ केपास बुधवार की दोपहर हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक मिस्त्री की मौत हो गई। वह छत पर टीन शेड लगा रहा था, इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर कस्बा निवासी 24 वर्षीय जफर उर्फ सुहैल पुत्र नसीम अहमद बुधवार की दोपहर लिलासी मोड़ स्थित एक प्राइवेट डाक्टर के घर की छत पर टीन सेड लगा रहा था। उसके साथ गांव का ही एक युवक बंशी भी काम कर रहा था। छत के उपर 11 हजार का हाइटेंशन लाइन गुजरा है, जिसमें बिजली आपूर्ति भी चालू थी। काम करने के दौरान युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर 20 फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा। साथ में काम कर रहा बंशी युवक यह देख मकान मालिक को बुलाया। तुरंत निजी वाहन से युवक को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जह...