हाईटेंशन तार की चपेट में आए चालक सिपाही की दिल्ली में मौत, महकमे में शोक की लहर
अररिया, अगस्त 17 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया के हड़िया स्थित पुलिस लाइन में बीते 30 जुलाई को हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे चालक सिपाही चंदन कुमार की इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को जिंदगी और मौत से जंग हार चुके जवान के निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। यहां बता दे कि बीते 30 जुलाई को हल्की बूंदाबांदी के बीच चालक सिपाही चंदन कुमार पुलिस लाइन के समीप स्थित एक पेड़ से आंवला तोड़ रहे थे। इसी दौरान पेड़ की डाली पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। करंट का जोरदार झटका लगते ही चंदन झुलसकर नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए。
अररिया से दिल्ली तक चला इलाज का दौर: हादसे के तुरंत बाद सहकर्मियों ने उन्हें आनन-फानन में अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.