हाईटेंशन टावर पर चढ़ा किशोर
कौशाम्बी, जून 29 -- मंझनपुर कोतवाली के सेलरहा गांव में सोमवार को खेल खेल में दो किशोर हाईटेंशन विद्युत ट्रांसमिशन टॉवर पर चढ़ गए। इनमें से एक किशोर तो नीचे उतर आया, लेकिन दूसरा टॉवर पर ऊपर चढ़ता ही चला गया, जिससे उसकी जान को खतरा बढ़ गया था। तमाम राहगीरों के पहुंचने पर किशोर नीचे उतरा। सेलरहा गांव के किशोर सोमवार को गांव के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दो किशोर अचानक विद्युत विभाग के ट्रांसमिशन टावर के पास पहुंच गए। अचानक दोनों किशोर खेल-खेल में टावर पर चढ़ने लगे। अन्य साथियों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। एक किशोर नीचे आ गया, लेकिन दूसरा किशोर चढ़ते जा रहा था। इस दौरान वहाँ पर तमाम लोग इकट्ठा हो गए थे। राहगीरों के कहने पर किशोर नीचे आया तो लोगों ने राहत की सांस ली। नीचे उतरते ही किशोर भाग निकला है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.