हरदोई, जून 21 -- सुरसा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ककुम्मर मजरा खजुरहरा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाईवोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया गया। युवक की पहचान साहिल निवासी ग्राम झबरा थाना सुरसा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहिल का ककुम्मर गांव की एक युवती से पूर्व में प्रेम संबंध रहा है। कुछ समय पहले वह युवती को साथ लेकर चला गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। जेल से रिहा होने के कुछ दिन बाद साहिल युवती के गांव पहुंच गया और अचानक बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा करने लगा। मौके पर पहुंचे दरोगा सुरजीत यादव व पुलिस टीम ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक मानने को तैयार नहीं हुआ। बाद में ग्राम प्रधानपति उदय...