फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर के मोहल्ला पाठक नई कॉलोनी में सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान पर काम के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मिस्त्री और एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला पाठक नई कॉलोनी निवासी सुनील वर्मा के मकान का निर्माण कार्य शानू ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। सोमवार को मजदूर और मिस्त्री छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में अताईपुर टिलिया निवासी एक ग्रामीण का 14 वर्षीय पुत्र और लालबाग निवासी 50 वर्षीय मिस्त्री गुड्डू आ गए। करंट लगते ही दोनों बुरी झुलस कर गिर पड़े। हादसा होते ही निर्माण स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.