संभल, मई 10 -- कुढ़ फतेहगढ क्षेत्र के गांव दियौरा खास में शनिवार शाम सड़क किनारे मकान का लेंटर तोड़कर सरिया निकालते समय विद्युत करंट लगने से किसान देवेंद्र सिंह की मौत हो गई। लोहे की सरिया बराबर से ऊपर होकर गुजर रही 11000 हाइवोल्टेज लाइन से छू गया। करंट लगते ही किसान देवेंद्र सिंह ऊपर से नीचे सड़क पर आ गिरे। निकट में बने बरामदे में बैठे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और देवेंद्र सिंह को उठाकर उपचार के लिए चन्दौसी ले गए। जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अचानक हुए हादसे से ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। यह भी पढ़ें- करंट से ग्रामीण की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विधायक के सामने जताया विरोध मृतक की पत्नी सर्वेश एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल सुनील बाबू ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.