औरैया, जून 8 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे की निचली गंग नहर पुल पर सोमवार दोपहर हाईटगेज में एक डीसीएम फंस जाने से करीब 25 मिनट तक यातायात बाधित रहा। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार फफूंद से बिधूना की ओर जा रही एक डीसीएम सोमवार दोपहर करीब 2:40 बजे अछल्दा निचली गंग नहर पुल पर बने हाईटगेज में फंस गई। वाहन की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह हाईटगेज के नीचे से नहीं निकल सका। डीसीएम के फंसते ही पुल पर यातायात रुक गया और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम का असर बाजार क्षेत्र तक पहुंच गया।जाम के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच लोग काफी देर तक जाम खुलने का इं...