तेल अवीव, सितम्बर 30 -- दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भरने वाले एक विमान को आपातकाल में डायवर्ट कर सऊदी अरब भेजा गया है। आशंकाएं जताई जा रही हैं कि विमान की तरफ से हाईजैक होने का अलर्ट भी जारी किया गया था, लेकिन बाद में साफ हुआ कि दो पायलट्स के झगड़े के चलते ऐसा हुआ था। इधर, तेल अवीव में इस घटना के बाद से ही हड़कंप मच गया था और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बैठक बुलाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लायदुबई बोइंग विमान 737 मैक्स ने दुबई से उड़ान भरी थी। बुधवार को यह इजरायल की राजधानी तेल अवीव की ओर जा रहा था, लेकिन उत्तरी सऊदी अरब पहुंचने के बाद ही इसका रास्ता बदल दिया गया। खबर है कि विमान की तरफ से स्क्वाकिंग 7700 कोड का इस्तेमाल किया था, जिसका मतलब इमरजेंसी अलर्ट से जुड़ा है। खबरें ये भी हैं कि कुछ समय के लिए इसे हाईजैक के कोड 7500 ...