हाईकोर्ट से साढ़े तीन साल के बच्चे की कस्टडी मां को
रांची, अगस्त 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने करीब 3.6 वर्ष के बच्चे की कस्टडी मामले में बुधवार को सुनवाई की। कोर्ट के पूर्व आदेश के आलोक में जमशेदपुर के एसएसपी ने बच्चे को कोर्ट के समक्ष पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने बच्चे की कस्टडी 24 अगस्त तक मां को सौंपने का आदेश दिया। वहीं, पिता को जवाब दाखिल करने को कहा। अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी। मामला बच्चे की मां की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेबियस कॉरपस) याचिका से जुड़ा है। इसमें मां ने अपने बेटे को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कराने और उसकी कस्टडी उन्हें दिलाने की मांग की थी। मां ने अदालत को बताया था कि उन्हें आशंका है कि बच्चे के पिता उसे लेकर विदेश जा सकते हैं।पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने बच्चे को विदेश ले जाने पर रोक लगाते हुए जमशेदपुर एसएसपी को उसका पासपोर्ट तत्काल कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.