फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ग्रेटर फरीदाबाद बिल्डर एसोसिएशन और फरीदाबाद स्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) को मांगपत्र सौंपकर स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला भवनों के नक्शे और रिहायशी प्रमाणपत्र (ओसी) जारी करने संबंधी आदेश पोर्टल पर अपलोड करने की मांग की है। एसोसिएशन के पदाधिकारी अशोक अग्रवाल, अनिल भारद्वाज, सुनील अधाना ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 27 अप्रैल के आदेश में स्पष्ट कर दिया था कि स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला भवनों पर रोक केवल गुरुग्राम जिले तक सीमित है। इसके बावजूद फरीदाबाद समेत प्रदेश के अन्य जिलों में टीसीपी और यूएलबी के पोर्टल पर संबंधित अनुमतियां शुरू नहीं हो सकी हैं। यह भी पढ़ें- जेपी की दो परियोजनाओं में रजिस्ट्री होगी उन्होंने बताया कि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्...