प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट, इसकी लखनऊ खंडपीठ और प्रदेश के जिला न्यायालयों में राम नवमी का अवकाश अब 27 मार्च को होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट, उसकी लखनऊ खंडपीठ सहित सभी जिला न्यायालय 26 मार्च को खुले रहेंगे। महानिबंधक मनजीत सिंह श्योरण के अनुसार हाईकोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के कैलेंडर में रामनवमी का यह अवकाश 26 मार्च को घोषित था। जिसमें बदलाव किया गया है। अब यह अवकाश 27 मार्च को होगा और 26 मार्च को कार्य दिवस होगा। उधर, हाईकोर्ट के मिडिएशन सेंटर में भी 27 मार्च को राम नवमी का अवकाश रहेगा। इस कारण इस दिन सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई अब 10 अप्रैल को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.