नैनीताल, अक्टूबर 6 -- नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत होने पर उनके सम्मान में आज बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में दोपहर 1.15 बजे से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। एसोसिएशन के महासचिव सौरव अधिकारी ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश समेत अन्य न्यायमूर्तिगण भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...