नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता के पदनाम की प्रक्रिया में बदलाव किया है। इस संबंध में तीन सितंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम (सीनियर एडवोकेट डेजिग्नेशन) नियम 2026 अधिसूचित किए। नए नियम मार्च 2024 में अधिसूचित नियमों का स्थान लेते हैं। इसके तहत वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम की प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक स्थायी सचिवालय बनाया जाएगा। इसकी अध्यक्षता रजिस्ट्रार स्तर का अधिकारी करेगा। स्थायी सचिवालय वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम के लिए प्रक्रिया कम से कम साल में एक बार शुरू करेगा। इसके तहत इच्छुक वकीलों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन से संबंधित सूचना उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी व दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।नियमों यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ...