नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली उच्च न्यायालय में वकीलों की कैंटीन में एलपीजी गैस सिलेंडर न होने के कारण खाना बनाने और परोसने के काम को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। कैंटीन के संदीप शर्मा की ओर से जारी एक नोटिस के अनुसार एलपीजी गैस सप्लाई की कमी के कारण रसोई अभी खाना बनाने में असमर्थ है। यह नोटिस हाईकोर्ट के सचिव और सभी वकीलों को भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि गैस सप्लाई फिर से उपलब्ध होने के बाद खाने की चीजें बनाना फिर से शुरू हो जाएगा। हालांकि कैंटीन ने साफ किया है कि खाने की दूसरी चीजें जिन्हें एलपीजी गैस सिलेंडर पर पकाने की जरूरत नहीं है, वे परोसी जाती रहेंगी। इनमें सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट व इसी तरह खाने की सामग्री शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.