हाईकोर्ट में मुख्य न्यायमूर्ति ने किया पौधरोपण
प्रयागराज, जुलाई 12 -- पौधारोपण महाअभियान-2026 के तहत रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं जनपद न्यायालय परिसर में पौधे रोपे गए। इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने अन्य न्यायमूर्तियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। वहीं, जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने जनपद न्यायालय परिसर में पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जन अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। यह भी पढ़ें- वृक्ष सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.