प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। नगर भूमि सीमारोपण कार्यालय की वर्ष 1976 की एक मूल वाद पत्रावली गायब होने के मामले में कर्नलगंज थाने में दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई।एफआईआर के अनुसार, एक सिविल रिट याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने संबंधित मूल अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जांच में वर्ष 1976 के वाद सरकार बनाम रामदेव की मूल पत्रावली उपलब्ध नहीं मिली। इसके बाद नगर भूमि सीमारोपण कार्यालय के लिपिक सद्दाम हुसैन की तहरीर पर सेवानिवृत्त सर्वेयर हरीश कुमार सक्सेना और सेवानिवृत्त लेखपाल राजपाल सिंह के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...