फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- एमजीएम कॉन्वेंट स्कूल से कक्षा एक की पांच वर्षीय पुत्री को पिता के ले जाने का मामला प्रयागराज हाईकोर्ट पहुंच गया है। अरेस्ट स्टे मिलने के बाद पुत्री की मां ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई। न्यायालय ने तीन बार पिता को निर्देश दिए कि पुत्री को बैग और स्कूल यूनीफार्म में पेश करे लेकिन उसने तीनों बार इन निर्देशों की अवहेलना कर दी। न्यायालय ने अब उसे अंतिम अवसर दिया है। दक्षिण थाना क्षेत्र निवासी संजय कुमार सक्सेना की भांजी हिमांतिका की हरियाणा के अंबाला के जीवन नगर निवासी जसप्रीत से शादी हुई थी। दोनों पर पांच वर्ष की पुत्री शिफत है। पति-पत्नी में विवाद होने के बाद संजय कुमार अपनी भांजी हिमांतिका और उसकी पुत्री शिफत को दो मार्च-2025 को अपने घर ले आए थे। शिफत नगर के स्टेशन रोड स्थित एमजीएम कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा एक में पढ़त...