हाईकोर्ट में नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मध्य प्रदेश के युवक से 15 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी मां-बेटे पर फर्जी नियुक्ति पत्र व आईडी कार्ड देने का भी आरोप है। युवक की मां की तहरीर पर खुल्दाबाद थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।मध्य प्रदेश में कटनी की रहने वाली रजनी जानोकर ने आरोप लगाया कि सिविल लाइंस स्थित डायट के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली उनकी बहन ज्योति बैरी पत्नी स्वर्गीय बच्छराज और उसके बेटे देवेश बैरी ने बेटे प्रेम जानोकर की इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच नकद और ऑनलाइन माध्यम से 15 लाख रुपये लिए। बाद में आरोपियों ने फर्जी आईडी कार्ड, एंट्री पास और ज्वाइनिंग लेटर दिया। पीड़िता का आरोप है कि रुपये वापस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.