हाईकोर्ट में दिए निर्देश, लंबित जांच तेज होगी
पीलीभीत, अगस्त 24 -- पीलीभीत। नपा से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और अनियमितता के मामले में पूर्व में हुई शिकायतों पर जांच आगे न बढ़ने पर वार्ड 26 की सदस्य पुष्पा उपाध्याय ने हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देकर डीएम को पत्र दिया है। साथ ही इसमें कहा कि हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश पर ससमय अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। पूर्व में आठ जून को पालिका के बोर्ड सदस्यों ने सामूहिक शिकायत डीएम से की थी। इसमें पालिकाध्यक्ष समेत उनसे जुड़े लोगों पर आरोप लगाए थे। काम में हस्तक्षेप समेत निर्माण कार्यों में अनियमिता आदि की शिकायत की गई थी। इसमें जांच हुई पर शिकायतकर्ता असंतुष्ट रहे। हालांकि बाद में कुछ शिकायतकर्ताओं का रुख बदल गया। पर शिकायतकर्ता सभासद पुष्पा उपाध्याय ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल की। इसमें 11 अगस्त को सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता की आठ जून 2026 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.