रांची, अप्रैल 1 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के जामिया नगर के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला सिपाही रंजीता एक्का (44) की मौत हो गई। वह हेहल में मनुटोली की रहने वाली थीं। घटना के समय वह उच्च न्यायालय में अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं। सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर इतनी जोरदार मारी कि हेलमेट पहने होने के बाद भी सिपाही के सिर पर गंभीर चोट ने उनकी जान ले ली। थाने में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। सूचना मिलते ही रातू पुलिस वहां पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव रिम्स भिजवा दिया। शाम करीब 7 बजे गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर की पहचान कर ली है। हालांकि चालक फरार है। रंजीता के पति जॉन खलखो भी पुलिसकर्मी थे। उनकी मृत्यु 2017 में हो चुकी है। रंजीता अनुकंपा पर कांस्टेबल बनाईं गईं थीं। परि...