हाईकोर्ट में गुदरी बाजार की दुकान तोड़ने पर टली सुनवाई
जमशेदपुर, जून 11 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे के गुदरी बाजार स्थित मुरारी सेठ की दुकान को तोड़ने के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई टल गई। दुकानदार की अर्जी देने से सुनवाई को आगामी सप्ताह तक टाल दिया गया। सुनवाई में रेलवे के इंजीनियरिंग अधिकारी भी अधिवक्ता के माध्यम पक्ष रखने के लिए पेश हुए थे। मालूम हो कि, रेलवे में मुरारी सेठ की दुकान तोड़ने का आदेश अप्रैल में हुआ था, लेकिन झारखंड हाईकोर्ट में अर्जी देने के कारण रेलवे कार्रवाई नहीं कर सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.