नैनीताल, मार्च 25 -- नैनीताल, संवाददाता। प्रधान डाक घर नैनीताल की ओर से बुधवार को हाईकोर्ट सभागार में भारतीय डाकघर की सेविंग और अन्य योजनों की जानकारी के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं को डाकघर की डाक जीवन बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई।प्रधान डाकपाल इंद्रकुमार दास ने अधिवक्ताओं को बताया कि डाक जीवन बीमा योजना भारत सरकार की ओर से समर्थित एक सुरक्षित और कम प्रीमियम वाली बीमा योजना है। जो उच्च बोनस, कर-मुक्त परिपक्वता (धारा 10 (10डी)) और 80सी के तहत आयकर छूट प्रदान करती है। कहा कि योजना बाजार में सबसे कम प्रीमियम दरें प्रदान करती हैं। पोस्ट ऑफिस एक सरकारी संस्था है, इसलिए इसमें जोखिम शून्य है और आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। पॉलिसी पर ऋण लेने की सुविधा उपलब्ध है। एंडोमेंट पॉलिसी को तीन साल बाद सरेंडर किया जा सकता है या सरेंडर वैल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.