बागपत, जुलाई 18 -- बागपत। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अब अधिवक्ता आंदोलन तेज करेंगे। इसके तहत जहां शनिवार को मेरठ समेत 22 जिलों में अब अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालयों को बंद कराएंगे, वहीं बहुत जल्द जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उधर, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश स्तर पर अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। हाईकोर्ट बेंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बैठक शनिवार को जिला बार एसोसिएशन बागपत के तत्वावधान में कचहरी प्रांगण स्थित चौ. चरण सिंह सभागार में हुई। बैठक में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को और प्रभावी बनाने व अधिवक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा हुई। निर्णय लिया कि शनिवार को रजिस्ट्री कार्यालय बंद कराए जाए...