हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति ने अवैध वसूली और फर्जीवाड़े को लेकर दी चेतावनी
मेरठ, अक्टूबर 9 -- समिति ने अवैध वसूली और फर्जी विज्ञापनों पर दी चेतावनी हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति (पश्चिमी उ.प्र.) ने समिति के नाम पर हो रही कथित अवैध गतिविधियों और फर्जी विज्ञापनों को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। समिति के चेयरमैन अनुज कुमार शर्मा और संयोजक परवेज आलम ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों एवं तहसील बार एसोसिएशन का नेतृत्व करने वाली केंद्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले 50 वर्षों से जेल भरो आंदोलन, पैदल मार्च, जनसभा और घेराव जैसे शांतिपूर्ण व उग्र आंदोलन किए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा है कि समिति के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों और अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संघर्ष समिति के नाम पर मीडिया में लगातार खबरें छपवाकर आम जनता से आंदोलन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.