मेरठ, सितम्बर 28 -- ​राज्यसभा सांसद डॉ.लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने कहा है कि मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होने तक ई-फाइलिंग सेंटर को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने इस संबंध में रविवार को मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने जब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना नहीं होती, तब तक ई-फाइलिंग सेंटर को प्रभावी बनाने और इसमें आ रही प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय या अन्य माध्यमों से प्रयास करने का आग्रह किया है。

पत्र में उल्लेख पत्र में उल्लेख किया है कि कोरोना काल के दौरान न्यायिक प्रक्रिया वर्चुअल और हाइब्रिड रूप से संपन्न हुई थी। इस दिशा में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट की ई-समिति ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कोई भी ह...