मेरठ, दिसम्बर 3 -- हापुड़ अड्डा चौराहा स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ महानगर कार्यालय पर हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश चेयरमैन व मेरठ बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय शर्मा, राजेंद्र सिंह राणा, परवेज आलम एडवोकेट टीम के साथ पहुंचे। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर 17 दिसंबर को प्रस्तावित मेरठ बंद के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ महानगर पदाधिकारियों से सहयोग मांगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर, मेरठ महानगर अध्यक्ष अकरम गाज़ी ने मेरठ बंद को समर्थन दिया। मेरठ बंद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ महानगर, त्रिमूर्ति चौक व्यापार संघ, भगत सिंह मार्केट व्यापार संघ, सोहराब गेट व्यापार संघ, हापुड़ स्टैंड चौक व्यापार संघ, एकता व्यापार संघ इमलियान शामिल रहेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.