मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- हाईकोर्ट बेंच को लेकर खतौली के अधिवक्ताओं ने तहसील में कलम बंद हड़ताल कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक हाईकोर्ट बेंच पश्चिम उत्तर प्रदेश में नहीं आ जाती है तब तक वकील इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे हाई कोर्ट बेंच पश्चिम में आने से किसान मजदूर को अधिक लाभ होगा। हाई कोर्ट बेंच को लेकर पश्चिम के अधिवक्ता पिछले कई सालों से संघर्ष कर रहे हैं। दो दिन पहले अधिवक्ताओं ने बुधवार को अधिवक्ताओं से कलम बंद हड़ताल करने का आह्वान किया था,साथ ही अधिवक्ताओं ने व्यापारियों दुकानदारों और क्षेत्र के लोगों से भी पूर्णता बंद करने का आह्वान किया था। खतौली में अधिवक्ताओं ने हड़ताल तो की लेकिन बाजार पूर्णत खुले रहे। व्यापारी और दुकानदार अपने प्रतिष्ठान पर बैठे नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.