अमरोहा, दिसम्बर 18 -- अमरोहा, संवाददाता। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। मार्च की शक्ल में नारेबाजी कर कचहरी से कलक्ट्रेट पहुंचे। आवाज बुलंद कर कहा कि वेस्ट यूपी में बेंच की जरूरत लंबे समय से है। बेंच बनने से आम लोगों को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और न्याय तक पहुंच आसान होगी। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के अध्यक्ष सलीम खान के नेतृत्व में बुधवार को कचहरी परिसर से शुरू हुआ अधिवक्ताओं का मार्च अमरोहा-जोया पर पहुंचा। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर हाई कोर्ट बेंच को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। हाईकोर्ट बेंच बनाओ, पश्चिम यूपी को न्याय दो, अधिवक्ता एकता जिंदाबाद जैसे नारे लगाए। अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि वेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.