हाईकोर्ट बेंच के लिए 14 अक्टूबर से न्याय-यात्रा, 2 दिसंबर को दिल्ली कूच
सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापना की मांग को जन-आंदोलन बनाने के लिए अधिवक्ताओं ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। बुधवार को सहारनपुर बार एसोसिएशन के सभागार में हुई केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में 14 अक्टूबर से मेरठ से न्याय-यात्रा शुरू करने और 2 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पैदल मार्च कर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति चेयरमैन एवं मेरठ बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने की। सहारनपुर बार अध्यक्ष राहुल त्यागी ने सहअध्यक्षता और समिति संयोजक एवं मेरठ बार महासचिव परवेज आलम ने संचालन किया। बैठक में तय हुआ कि पश्चिमी उप्र के 22 जनपदों व तहसील बार एसोसिएशन में प्रत्येक शनिवार की हड़ताल का सख्ती से पालन होगा। अग्रिम आदेश तक प्रत्येक बुधवार अधिवक्ता न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.