सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- बुधवार को बेहट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान व महासचिव सुनील सैनी ने कहा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से यहां के लोगों को समय की बच के साथ साथ सस्ता व और सुलभ न्याय मिलेगा। आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वशिष्ठ गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राकेश गाबा, अवनीश अग्रवाल, अखिल भारतीय पंचायत परिषद प्रधान संगठन के ब्लॉक साढ़ौली कदीम अध्यक्ष चौधरी राकेश कुमार ने भी अपना समर्थन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...