मेरठ, अक्टूबर 22 -- मेरठ/सरधना। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को मेरठ के साथ ही सरधना एवं मवाना में भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज शर्मा एवं संयोजक परवेज आलम ने बताया कि जब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना नहीं हो जाती, हर बुधवार व शनिवार को इसी तरह कार्य से विरत रहेंगे और अपनी मांग को तेज करेंगे। अधिवक्ताओं ने कचहरी में बेंच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर सरधना में सरधना बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैय्यद आरिफ अली एवं महामंत्री संजीव पंवार के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाली गई और जनता को सीधे इस मांग से जोड़ने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- Meerut News: हाईकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं ने निकाली न्यायिक यात्रा चेतावनी दी कि यदि...